प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /शिवपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता शिवपुर कप के आयोजन पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक विश्वेंद्र सिंह मंडलोई को शुभकामनाएँ दी। साथ ही भव्य आयोजन पर कहा ऐसा आयोजन जिले के लिए आदर्श रूप में है। ऐसे आयोजन से क्षेत्र में अन्य लोगो को मनोबल मिलता है। जो खेल क्षेत्र में कुछ करने जज्बा रखते है ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का उदय होता है। क्षेत्र के साथ अपने गाँव और परिवार का नाम रोशन करते हैं। इतनी बड़ी राशि का पुरुष्कार क्षेत्र के आयोजन में आदर्श स्थान रखता है। जिसमें जीत की ख़ातिर अनेक खिलाड़ी अपना परिश्रम दिखाते और अन्य युवाओ को प्रेरित करते है। इस आयोजन पर पूरी टीम बधाई की पात्र है। समिति द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में योगेन्द्र सिंह मंडलोई, मृगेंद्र सिंह मंडलोई, योगेन्द्र सिंह राजपूत, अजीत सिंह मंडलोई, ब्रजकिशोर पटेल, अर्चना मेहतो, राजेंद्र पालीवाल, कैलाश पटेल, हरि यादव, चंदू पटेल, यज्ञेश तिवारी, पदमदास महंत, जितेंद्र चौहान, शेलू पटेल, योगेन्द्र चंदेल, राहुल पटेल, धर्मेन्द्र गुर्जर, अनिल अग्रवाल, आयुष यादव ओपी राजपूत सहित अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

