प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / आज नगर प्रशासन द्वारा नेहरू पार्क से लेकर एसएनजी स्कूल के तिराहे तक हुए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर रखे हुए टब जिस पर लिखा था सांची दुग्ध पार्लर को भी हटाया गया। नगर को सुंदर बनाने के लिए नपा सीएमओ नवनीत पांडे की दूरदर्शिता से सभी कार्य तो अच्छे हो रहे हैं। लेकिन नेहरू पार्क के सामने अतिक्रमण कारी को 2 दिन का समय देने के बाद अतिक्रमण हटाया गया। 2 जून की रोटी कमाने वाला अतिक्रमण हटने से अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेगा। इस पर भी प्रशासन को ध्यान देना होगा। वैसे ही 2 साल पहले कोरोना काल की मार से व्यापारी लोग परेशान है। रही बात अतिक्रमण की शहर के मध्य भी निजी अस्पतालों के सामने एवं मीनाक्षी चौक से लेकर एनएमबी कॉलेज तक चार पहिया वाहन घंटों रोड पर खड़े रहते जिससे कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रहती है। अब देखना होगा, क्या प्रशासन इन पर भी कार्यवाही करेगा। कार्यवाही के दौरान नपा सीएमओ नवनीत पांडे, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, एसडीओपी पराग सैनी, नपा उपयंत्री प्रतिमा बेलिया एवं नगरपालिका का स्टाफ मौजूद रहा।
इनका कहना –
इस संबंध में हमने नपा सीएमओ के मो. नंबर 7987003651 पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने मो. नहीं उठाया,
शहर के सौंदर्यीकरण के नजूल की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है-
शैलेंद्र बडोनिया, तहसीलदार

