प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अन्तर्गत आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 11 जनवरी से 17 जनवरी सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है । इस दौरान सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नोडल विभागों द्वारा विभिन्न आयोजन किये जायेंगे । विस्तृत जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस सप्ताह ग्रहण , सड़क सुरक्षा संदेशों का वाचन शपथ ‘ ऑटो रैली , प्रशिक्षण शिविर , चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता , लुक्कड़ नाटक , दोपस्थि वाहन रैली , हेल्थ चेकअप जैसी अनेक शतिविधियां संपारित कर जागरूकता बढ़ाने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे । शासन का उद्देश्य वाहन दुर्घटनाओं तथा उनमें होने वाली मृत्युदर तथा घायलों की संख्या में कभी लाना है । यातायात सप्ताह का शुभारंभ 11-01-2023 को प्रातः 11/00 बजे यातायात थाने से रैली निकाल कर किया जायेगा।

