प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / जिले में चारो विधानसभाओं में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2023 की कार्यवाही संपन्न हो गई है। फोटो मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि जिले की चारो विधानसभाओं में फोटो मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत कुल 09 लाख 02 हजार 529 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 04 लाख 72 हजार 292, महिला मतदाता 04 लाख 30 हजार 190 एवं थर्ड जेंडर मतदाता 47 शामिल है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 09 नवम्बर से 08 दिसम्बर 2022 तक दावे आपत्तियां दर्ज करने की कार्यवाही की गई, विशेष कैम्पों का आयोजन 12, 13, 19 एवं 20 नवम्बर 2022 को किया गया। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 26 दिसम्बर 2022 को एवं निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को किया गया।कलेक्टर श्री सिंह ने विधान सभा क्षेत्रवार जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र 136- सिवनी मालवा में कुल 02 लाख 36 हजार 064 मतदाता है जिनमें पुरूष मतदाता 1 लाख 24 हजार 004, महिला मतदाता 1 लाख 12 हजार 052 एवं थर्ड जेंडर मतदाता 8 हैं। इसी तरह से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 137- नर्मदापुरम में कुल 02 लाख 11 हजार 357 मतदाता है। जिनमें पुरूष मतदाता 1 लाख 08 हजार 437, महिला मतदाता 1 लाख 02 हजार 894 एवं थर्ड जेंडर मतदाता 26, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 138- सोहागपुर में कुल 2 लाख 33 हजार 786 मतदाता है जिनमें पुरूष मतदाता 1 लाख 24 हजार 049, महिला मतदाता 1 लाख 09 हजार 730 एवं थर्ड जेंडर मतदाता 7 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 139- पिपरिया में कुल 2 लाख 21 हजार 322 मतदाता है जिनमें पुरूष मतदाता 1 लाख 15 हजार 802, महिला मतदाता 1 लाख 05 हजार 514 एवं थर्ड जेंडर मतदाता 6 शामिल हैं।