प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी
ईश्वरीय विश्व विद्यालय एक अर्न्तराष्ट्रीय नैतिक शिक्षण संस्थान हैं। जो निरंतर सामाजिक उत्थान हेतु कार्यरत है। वर्तमान समय में युवा वर्ग कई प्रकार के समस्याओं का सामना कर रहा है एवं तनाव से ग्रसित हैं।खुशियां कोशो दूर हो गई है, स्मरण शक्ति कमजोर हो गई है, व्यसनों का शिकारा है, सम्बन्धों की मधुरता सामाप्त हो रही हैं, क्रोध चरम सीमा पर है, विल पावर समाप्त होती जा रही है। इन सभी समस्याओं को देखते इनके निवारण हेतु ब्रह्माकुमारीज विद्यालय रसूलिया की ओर से दि. 12-1-2023 राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानन्द जयंती) पर विशेष युवा सम्मेलन एवं युवा सम्मान का आयोजन किया गया है। जिसका लाभ लेने हेतु आमजन एवं युवाओ को आमंत्रित हैं। कार्यक्रम के पशचात् , ब्रह्माकुमारीज विद्यालय शिव शक्ति चौराहा, ग्वाल बाबा की मढ़िया के पास, विक्रम नगर रसूलिया में ब्रह्मा-भोजन रखा गया हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722