प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज वुधवार दिनांक 11.01.2023 को पलास होटल प्रांगण में मुख्य अतिथि के तौर पर आचार्य पं. नरेश परसाई भगवत आचार्य एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद बंडी, क्षेत्रीय सचिव सुनील कोठारी , प्रांतीय शाखा विस्तारक राजुल अग्रवाल की उपस्थिति में संस्थापन का कार्य संपादित हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डी. एस. दांगी, एवं सचिव अमन दुबे, कोषाध्यक्ष डॉ. उमंग अग्रवाल, संरक्षक डॉ. अतुल सेठा, संयोजक विनय दुबे, सह संयोजक कौशलेश तिवारी उपस्थित रहे। यह संस्था भारत विकास परिषद समाज सेवा में 60 वर्षों से समर्पित होकर मानव सेवा का कार्य कर रही है। इस परिषद का मुख्य उद्देश्य संस्कृति, संस्कार आध्यात्मिक सनातन संस्कृति, राष्ट्रप्रेम के प्रति सर्वागीण विकास कर समर्पित भाव से मानव सेवा करना है। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डी. एस. दांगी द्वारा कहा गया कि वर्तमान परिस्थिति में समाज और संस्कृति शासन के साथ तालमेल बनाकर देश के कल्याणकारी कार्यों में अग्रणी भूमिका में सेवाभाव से कार्य करूंगा एवं नर्मदा की स्वच्छता, पवित्रता, वृक्षारोपण कर मां नर्मदा की स्वप्रभुता बनाये रखने हेतु विशेष कार्य करे जायेंगे। स्वस्थ्य, समर्थ संस्कार वान भारत के लिए सदैव सेवा में तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख वंदना शर्मा, उषा
अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल ने भी शपथ ली साथ ही सदस्यों ने शपथ ली ममता शर्मा, दुर्गा भदौरिया, अमरज्योति भदौरिया, रेखा अग्रवाल, सविता राजपूत, चित्रा हर्णे, सत्यकीर्ति राने, भारती दांगी, सुष्मिता दांगी, कार्य कारिणी के विशेष सदस्य देवदत्त गौर, अनिल अग्रवाल, अमन फौजदार, पप्पू भदौरिया, शक्तिसिंह रघुवंशी, गोपाल व्यास, पवन मित्तल, गोपाल व्यास, गौरव सेठ, जितेंद्र सिंह राजपूत, अखिलेश गुप्ता, सरिता ठाकुर, ममता शर्मा, गरिमा सेठ, सुष्मिता तोमर,
ज्योति, आरती, राजेंद्र गिरि, राजेश गौर, पी दुबे उपस्थित रहे। मंच का संचालन आनंद नामदेव द्वारा किया गया, आभार व्यक्त सचिव अमन दुबे द्वारा किया गया ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

