प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /नर्मदा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में नर्मदापुरम शहर मे दीवारों पर वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रतियोगिता के तृतीय दिवस दिनांक 11 जनवरी को होम साइंस कॉलेज , एन एम वी कॉलेज , सन राइज स्कूल , सेंट जेविलियर्स स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा पी डब्ल्यू डी कार्यालय व कोठी बाजार पोस्ट आफिस के सामने की दीवारों पर नर्मदा जयंती , स्वच्छ भारत मिशन , पेयजल विषय पर पेंटिंग बनाई गई । सी एम ओ नगर पालिका नवनीत पांडे द्वारा छात्र छात्रओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन किया गया व उत्साह वर्धन किया गया ।

