
प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश सोशल मीडिया विभाग के आव्हान पर सुघोष मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार को नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर मंडल में संपन्न हुई। प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन सत्र भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, वीडियो सोशल मीडिया सत्र जिला सह संयोजक आईटी राहुल पटवा, व्यवहारिक सत्र प्रांशु राने प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा ने लिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर ने संगठनात्मक विषय पर संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे ने संबोधित किया। इस दौरान आकाश रघुवंशी, संजय दुबे, संजीव दुबे, नितिन कुमार सूर्यवंशी, राघव पटेल, विजेंद्र राजपूत, अशीष विश्वकर्मा, मिथलेश ठाकुर, श्रीमति संध्या सूर्यवंशी, श्रीमति सरिता चौरसिया, अभिनव पालीवाल, नीरज यादव, अनिल रघुवंशी, पंकज बेलवंशी सहित बूथ आईटी एवं सोशल मीडिया वारियर्स उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल ने दिया।

