प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भाजपा मध्यप्रदेश सोशल मीडिया विभाग के आवाहन पर सुघोष मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला नर्मदापुरम जिले के शोभापुर मंडल में संपन्न हुई। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर, वीडियो सोशल मीडिया सत्र को जिला सह संयोजक सोशल मीडिया राहुल सिंह ठाकुर, व्यवहारिक सत्र को प्रांशु राने प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा ने लिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने संगठनात्मक विषय पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। वहीं प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को जिला महामंत्री प्रसन्न हरने ने संबोधित किया। इस दौरान जिला मंत्री श्रीमति वंदना मेहरा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति मनोरमा रॉय, भाजपा महामंत्री गोविंद मेहरा, शरद दुबे, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी विमल साहू, सोहागपुर विधानसभा प्रभारी अनिल रघुवंशी, मंडल संयोजक सोशल मीडिया ललित साहू, मंडल अध्यक्ष घनश्याम पटेल, हर्षित दुबे, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित बूथ आई टी एवं सोशल मीडिया वारियर्स उपस्थित रहे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष ललित पटेल ने दिया।