प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता अकील खान कल एवं आज नर्मदापुरम जिला प्रवास पर थे जो कि इटारसी में एक
पारिवारिक शादी समारोह में आए थे। उनके द्वारा जिले के समस्त कार्यकर्ताओं से मिलकर समस्त जानकारी लेकर उनके विचार विमर्श किया। विधानसभा चुनाव को लेकर सशक्त होने की सलाह देते हुए समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेसी एवं भाजपा से भ्रष्टाचार पार्टियों से लड़ने की बात कही एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर दिल्ली हमें जो विकास कार्य किए गए हैं, उस पर हमें हमारे जिले में वोट मांगने की सलाह दी। जिस प्रकार से दिल्ली में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं आम जनता की सेवा की जा रही है। उस विषय में जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए कहा गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के जिला अध्यक्ष दीनू यादव, जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी कुलभूषण पाराशर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता साहू, नगर अध्यक्ष हरजीत सिंह, सिवनी विधानसभा अध्यक्ष आकाश पाठक, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष राजेश मालवीय, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सरशाम, नगर उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति, नगर मंत्री विजय सिंह राजपूत, नगर उपाध्यक्ष आकाश अहिरवार, नगर मंत्री राहुल मैना, जिला वरिष्ठ सदस्य सर्वेश पाठक, जिला प्रवक्ता केके गढ़वाल, जिला विधानसभा उपाध्यक्ष प्रेम मौर्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

