प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम /आज केसला की जन अभियान परिषद से चयनित नवांकुर संस्था नव अभ्युदय के द्वारा ग्राम तरौदा में सेक्टर 2 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात प्रमोद पुरबिया के द्वारा स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित युवाओं से अपनी देश के प्रति भूमिका को पहचान कर समाज हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं उपस्थित सुमन सिंह के द्वारा स्वामी जी के द्वारा कहे गए वाक्य कि “जिस युवा को अपने ऊपर भरोसा नहीं वह भगवान पर भी भरोसा नहीं कर सकता” पर जोर डाला गया कि वर्तमान में देश को युवाओं की सही सोच सही ताकत की सख्त जरूरत है अतः वह समाज हित में अपनी भूमिका प्रदान करें। वहाँ ग्राम तरौंदा, जुझारपुर देहरी, बाबई खुर्द, पीपल ढाना, भट्टी, नयागांव, नगर विकास समिति नाला मोहल्ला नगर विकास समिति वार्ड क्रमांक 31 के पदाधिकारी उपस्थित थे बैठक के अंत में सभी को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई, बैठक का संचालन त्रिलोक मनवारे के द्वारा किया गया।

