प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कल शुक्रवार दिनांक 13 जनवरी को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर हो रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की चर्चा हुई। इस चर्चा में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी राजेश तिवारी, जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया, जिला कार्यालय मंत्री में जिला मीडिया प्रभारी अमित बनवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी राहुल कुमार गोयर एवं महेश बाबरिया शामिल हुए। कल सुबह 8 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी,जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य,पार्षद गण एवं कार्यकर्ता भोपाल प्रस्थान करेंगे।

