प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (इटारसी) टी आर एम स्कूल तवा कॉलोनी के विद्यार्थियों द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण किया गया। प्राचार्य रश्मा भाटिया ने बताया कि वहाँ विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के रहन सहन के तरीके देखे व मानव जीवन की उत्पत्ति देखी। टी आर एम स्कूल, तवा कॉलोनी के कक्षा तीसरी से छटवी के 60 विद्यार्थियों के समूह के द्वारा बुधवार को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। प्राचार्य रश्मा भाटिया ने बताया कि इस भ्रमण पर विद्यार्थियों ने मानव तथा संस्कृति के लाखो वर्षों के विकास को देखा। 200 एकड़ में फैले विभिन्न राज्यों की रहन सहन के तरीके को अनुभव कर विद्यार्थी रोमांचित हो उठे ।

