प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज दिनांक 12 जनवरी 2023 को शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली नर्मदा पुरम में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 31 के पार्षद नरेंद्र पटेल एवं विधायक प्रतिनिधि शासकीय स्कूल ग्वालटोली श्रीमती रजनी यादव उपस्थित रहे । कार्यक्रम में बच्चों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार के साथ विभिन्न आसनों को प्राचार्य एवं अतिथियों के साथ किया। इस कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में सभी को नियमित योग करने के फायदे बताए।

