प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/नर्मदापुरम जिले में 13 जनवरी शुक्रवार से कोविड टीकाकरण पुनः शुरू होगा। 4 केंद्र एनसीडी जिला अस्पताल परिसर नर्मदापुरम, यूपीएससी मालाखेड़ी एवं ग्वालटोली तथा डॉ. एसपीएम चिकित्सालय इटारसी में कोवैक्सीन के ड्यू हितग्राहियों को कोविड-19 को कोवैक्सीन के डोज लगाए जाएंगे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नलिनी गौड ने बताया कि इन 4 केंद्रों पर प्रथम डोज से वंचित तथा सेकंड और प्रीकॉशन डोज के ड्यू नागरिकों और 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कोवैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। जिले के नागरिकों से अपील है कि वे अपना कोवैक्सीन का डोज इन केंद्रों पर जाकर लगाएं और सुरक्षा कवच पूर्ण कराएं। डॉ. गौड ने बताया कि कोविशील्ड की वैक्सीन प्राप्त होने पर उसकी कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।

