प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आगजनी से प्रभावित परिवारों को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार 12-12 हजार रुपए के मान से कुल 24 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसीलदार नर्मदापुरम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया गत दिन हुए अग्निकांड से पीड़ित नौशाद अली निवासी बसंत टॉकीज की पास नर्मदापुरम एवं रिषी कुमार पटवा निवासी जयस्तंभ चौक के पास नर्मदापुरम को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत 12-12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

