प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ जिले में चलाये जा रहे ‘सड़क सुरक्षा एवं यातायात सप्ताह’ के दूसरे दिन आज यातायात पुलिस द्वारा एसएनजी स्कूल में सड़क सुरक्षा एवं यातायत’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया । स्कूल के बच्चों का विषय के प्रति उत्साह एवं उनकी कला से प्रभावित होकर थाना प्रभारी निरी. आशीष सिंह पवार ने विषय से संबंधित अनेक पोस्टर स्कूल को भेंट कियें । स्कूल के कलाकार छात्रों द्वारा उन पोस्टर के म्यूरल्स’ (दीवार पर पेन्टिंग) बनाये जायेगें । अगले चरण में आज होमसाइंस कॉलेज की लगभग 100 छात्राओं तथा फेकल्टीज को सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिया गया जिसमें महिलाओं द्वारा वाहन के प्रयोग विषय पर विशिष्ट जोर था। कॉलेज प्राचार्या श्रीमति कामिनी जैन द्वारा बताया गया कि कॉलेज में ‘सड़क सुरक्षा समिति गठित की जावेगी। जो वाहन चलाने वाली छात्राओं पर नजर रखकर रोका टोकी का कार्य करेगी। यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाली छात्राओं की गतिविधियों से उनके परिजनों को भी अवगत कराया।

