प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रसूलिया में राष्ट्रीय युवा दिवस के वाह स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में ” आओ खुशियों से करें दोस्ती” विषय पर युवाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोपाल से बीके खुशबू बहन ने जीवन में खुश रहने के लिए तीन बातें पक्की कराई एक्सेप्ट, एडजस्ट और अप्रिशिएट! हम जिनके बीच में रहते हैं अगर किसी के व्यवहार में कोई ऊंच-नीच है संस्कारों में ऊंच-नीच है तो उन्हें एक्सेप्ट करें और परिवर्तन करने की भावना रखें! कैसी भी परिस्थितियां होती है स्वयं को एडजस्ट करना सीखें और जब भी कोई अच्छा कार्य करता है कार्य छोटा हो या बड़ा हो अप्रिशिएट करें। जिससे उनके कार्य करने की क्षमता और बढ़ जाएगी! इन बातों का ध्यान फैमिली में भी रखें , ऑफिस में भी रखें तब हम खुश रह सकते हैं! रसूलिया से ब्रह्मा कुमारी सुनीता ने स्वामी विवेकानंद जी हम युवाओं के लिए एक आदर्श है उनके विचारों पर अगर हम ध्यान दें, तो जीवन में उन्नति कर सकते हैं उठो जागो और तब तक प्रयास करते रहो जब तक कि अपने लक्ष्य तक ना पहुंच जाए। कितनी भी परिस्थितियां आए डटकर सामना करो और जीतो और अपनी युवा शक्ति का सकारात्मक प्रयोग करो, अगर भारत का हर युवा स्वामी विवेकानंद जैसा सकारात्मक हो तो भारत की तस्वीर बदल सकती है। साथ ही अपनी विल पावर को बढ़ाने के लिए मेडिटेशन का महत्व बताया । कार्यक्रम में विशेष भ्राता रोहित गौर विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष, भ्राता विकास नारोलिया नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, सत्य कीर्ति राने दुर्गा वाहिनी संयोजिका , नरेंद्र पटेल पार्षद और कई युवा उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

