प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 14 और 15 जनवरी को सतपुड़ा का ऐतिहासिक फोरसिथ ट्रेल का आयोजन किया जाएगा। कलेकटर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पर्यटन को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह आयोजन होगा। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नर्मदपुरम जिले ने एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत पर्यटन को चुना है। इसी तारतम्य में समूचित सतपुडा क्षेत्र में पर्यटन के विकास हेतु निरंतर गतिविधियां चल रही हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद नर्मदापुरम तथा जिप्सी एडवेंचर पचमढ़ी द्वारा सतपुडा का ऐतिहासिक फोरसिथ ट्रेल का आयोजन किया जा रहा हैं। इस आयोजन का शुभारंभ 14 जनवरी को प्रातः 8 बजे पचमढ़ी नाके से किया जाएगा तथा समापन 15 जनवरी को शाम के समय होगा। इस ट्रेकिंग ट्रेल में देश भर से आये हुए 30 पर्यटक हिस्सा लेंगें। पर्यटकों का रात्रि विश्राम डहलिया ट्रेंट्स में रहेगा। साथ ही प्रशिक्षित नेचरलिस्ट द्वारा स्टार गेजिंग एवं वनवासी जनजीवन के विषय में स्टोरी टेलिंग भी की जाएगी। रात्रि के समय पर्यटक वनवासी परंपराओं के अनुरूप व्यंजनों का आनंद ले सकेंगें। उक्त संस्थाऐं सतपुडा क्षेत्र में ट्रेकिंग केंपिंग को बढावा देने के लिये इस तरह की गतिविधियां आयोजित कर रही है। ट्रेकिंग केंपिंग गतिविधियों के माध्यम से साहासिक पर्यटन के क्षेत्र में पचमढ़ी तथा सतपुडा टाईगर रिजर्व का नाम स्थापित हो सके इस हेतु उक्त गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

