प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ ग्वाल नर्मदा सेना के द्वारा 7 वर्षों से जारी साप्ताहिक नर्मदा स्वच्छता अभियान के तहत नर्मदा तट ग्वाल घाट
पर ग्वाल नर्मदा सेना सदस्यों द्वारा मां नर्मदा के पावन जल से विभिन्न प्रकार की दूषित सामाग्री सड़े गले कपड़े,फूल माला, नारियल नरेटी, दोना,पन्नी, इत्यादि निकालकर फर्श पर झाड़ू लगाकर साफ सुथरा किया गया तथा घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं से मां नर्मदा के सभी घाटों सहित नर्मदापुरम को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। आज के स्वच्छता अभियान में ग्वाल नर्मदा सेना संयोजक सुनील यादव, सहसंयोजक धनराज यादव, सेनाध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री ललित मोहन यादव, मीडिया प्रभारी कपिल यादव, सचिव भूपेंद्र यादव, सहसचिव किशन भदौरिया, सदस्य धर्मेन्द्र बामने सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

