प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जनप्रतिनिधियों व मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक 13 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स पर आयोजित की गई है। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि संत शिरोमणी रविदास जयंती पूर्व आयोजन के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अ.जा. मोर्चा के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। श्री मैना ने बताया कि नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभाओं से अजा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, 22 मंडल के मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं अजा वर्ग के जनप्रतिनिधि नर्मदापुरम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू बकोरिया ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, अजा कल्याण मंत्री मीना सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी, अ.जा. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, देवास सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, भिण्ड सांसद संध्या राय, अ.जा. वित्त विकास निगम अध्यक्ष सावन सोनकर उपस्थित रहेंगे। बैठक में अ.जा. वर्ग के भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद सदस्य, पार्षद सहित अ.जा. मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहेंगे।

