प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम /(सीहोर) शासकीय सीएम राइज मनुबेन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मुख्यमंत्री अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अध्ययन केंद्र सीहोर में पाँच तथा पूरे जिले में 57 केंद्रों का आज से शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी अनुशासन है। पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं और उस टाइम टेबल का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि सफलता पाने का लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम से ही आगे बढ़ा जा सकता है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि छात्र कोई विषय या टॉपिक समझ में नहीं आए या याद नहीं हो रहा हो तो बार-बार अभ्यास करना चाहिए। जब आप कई बार अभ्यास कर लेंगे तो वह आपके मस्तिष्क में स्थाई हो जाएगा और आप उसे कभी भूल नहीं सकते। लगातार अभ्यास से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा और आप दोगुने उत्साह के साथ पढ़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी समझ में न आए तो नि:संकोच अपने शिक्षक से पूछना चाहिए और तब तक पूछे जब तक समझ में न आ जाए। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने मुख्यमंत्री अध्ययन केंद्र की 10वीं तथा 12वीं की विज्ञान, गणित, कला तथा वाणिज्य संकाय की कक्षाओं में जाकर छात्राओं से संवाद किया। कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं से कक्षा में पढा़ये जा रहे विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे और स्कूल में चल रही पढ़ाई के बारे में शिक्षकों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी शिक्षकों से कहा कि छात्रों को पूरी लगन से पढ़ाएं ताकि शत-प्रतिशत रिजल्ट आ सके। उन्होंने कहा कि जरूरत हो तो पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय भी दें।कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय समय के बाद अतिरिक्त अध्ययन करवाकर छात्रों में आत्म विश्वास बढ़ाने और एकाग्रता के वातावरण में अध्ययन कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अध्ययन केंद्रों की स्थापना की गई है। सीहोर में पाँच तथा पूरे जिले में 57 मुख्यमंत्री अध्ययन केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अध्ययन केंद्रों का समय प्रातः 8:00 से 10:00 बजे एवं शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक रहेगा तथा आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री अध्ययन केंद्र में ऐसे छात्र भी अध्ययन कर सकेंगे जो घर में स्थान की कमी या अन्य व्यवधान के कारण पढ़ नहीं पाते। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि छात्रों की माह में दो दिन काउंसलिंग की जाएगी ताकि वह परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयारी कर सकें। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती मीना राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, प्राचार्य दीपसिंह राठौर सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।
*जिलेभर में 57 मुख्यमंत्री अध्ययन केन्द्र बनाए गए*
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उमावि सीहोर, शासकीय सीएम राइज विद्यालय आष्टा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा, शासकीय सीएम राइज विद्यालय इछावर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इछावर, शासकीय सीएम राइज नसरूल्लागंज, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नसरूल्लागंज, शासकीय सीएम राइज बुधनी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर, सीएम राइज रेहटी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोराहा, शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ाहसन, सीएम राइज बिलकिसगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नांदनेर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बायां, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगावली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकल्दी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिद्दीकगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वासुदेव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खामखेड़ा जत्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्रिजिशनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीपानेर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरदानपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरावर में मुख्यमंत्री अध्ययन केन्द्र बनाए गए है।
इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ीहाट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरावर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामन्दा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाऊखेड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकतरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोनतला, शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डी सीहोर, शासकीय मॉडल स्कूल सीहोर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतराना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिदगांव काछी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलाड़िया, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़कुल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानगुराड़िया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तजपुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोयत, शासकीय हाई स्कूल स्वामी विवेकानंद मण्डी में मुख्यमंत्री अध्ययन केन्द्र बनाए गए है।