प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ (सुखतवा) खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान केअंर्तगत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल केसला के तत्वधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर हाई स्कूल ग्राउन्ड सुखतवा में रन फार केसला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 60 यूवा एवं युवतियों ने भाग लिया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल केसला अध्यक्ष सुशील वरखड़े , उपाध्यक्ष अमित यादव , युवा मोर्चा महामंत्री राजेश वामने, शानू राठौर , महेंद्र उईके, निलेश उइके, छोटेसिंग मर्शकोले, रूपेश कुमरे एवम अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

