प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत पान के सहमंत्री केतन चतुर्वेदी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा
कि छात्र उद्घोष (जिला सम्मेलन) अभाविप के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाला कार्यक्रम है। छात्र उद्घोष प्रांत के समस्त 18 जिलों में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रांत अधिवेशन की तर्ज पर जिला स्तर पर सम्पन्न होगा। इसका उद्देश है कि महतम स्थान से अधिकतम छात्रों का समायोजन हो, अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें सहभागिता कर सकें, समस्त परिसर कार्यकारिणी को भी इसमें प्रतिभागी होने के अवसर मिल सके। इसमें प्रांत अधिवेशन की तरह ही उद्घाटन, प्रस्ताव, शोभायात्रा एवं खुली सभा की जाएगी। इससे जुड़कर एक-एक कार्यकर्ता को अभाविप एवं उसकी गतिविधियों को समझने एवं सीखने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक जिला स्तर पर लगभग 3500-8000 संख्या का लक्ष्य रखा है। निम्नलिखित तारीखों में जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित होगा मुरैना 13 जनवरी, रायसेन 21 जनवरी, अशोकनगर 18 जनवरी, ग्वालियर 19 जनवरी, राजगढ़ 21 जनवरी, शिवपुरी 21 जनवरी, भोजपुर 19 जनवरी, डबरा 21 जनवरी, भोपाल 20 जनवरी, बैतूल 20 जनवरी, भिड 22 जनवरी, नर्मदापुरम 23 जनवरी, विदिशा 20 जनवरी, दतिया 20 जनवरी, हरदा 23 जनवरी, श्योपुर 23 जनवरी, सीहोर 20 जनवरी। प्रेस वार्ता में नगर मंत्री देवा रुसिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनिकेत दुबे, जिला छात्रावास प्रमुख अभिषेक पटेल भी मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

