प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / सीएम एचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने बताया कि 14 जनवरी शनिवार को जिले में 21 नागरीकों ने कोविड 19 का टीका लगवाया, जिसमें नर्मदापुरम में 17 तथा इटारसी में 4 नागरिकों का कोविड वैक्सीन लगी। प्रथम डोज 4 एवम प्रिकाशन डोज 17 शामिल हैं। जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू ने बताया कि जिले में अभी तक कोविड 19 के कुल 22,82,708 डोज लगाए गए हैं जिनमे प्रथम डोज 10,35,685, सेकण्ड डोज 10,23,046 एवम प्रिकाशन डोज 2,23,977 शामिल हैं।16 जनवरी सोमवार को 4 केंद्रों एनसीडी जिला अस्पताल परिसर नर्मदापुरम, यूपीएससी मालाखेड़ी एवं ग्वालटोली तथा शासकीय चिकित्सालय इटारसी में कोवैक्सीन के डीयू हितग्राहियों को कोविड-19 को कोवैक्सीन के डोज लगाए जाएंगे, इन 4 केंद्रों पर प्रथम डोज से वंचित तथा सेकंड एवं प्रकाशन डोज के ड्यू नागरिकों और 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को फर्स्ट सेकण्ड कोवैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपना छूटा हुआ। कोवैक्सीन का डोज इन केंद्रों पर जाकर सुरक्षा कवच पूर्ण करा लें। कोविशील्ड की वैक्सीन प्राप्त होने पर उसकी कार्ययोजना बनाई जाएगी ।

