टीकमगढ़ । नवागत पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद बली ने आज पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल की उपस्थिति में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना,चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, महिला एवं बाल अपराध, फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई तथा अपराधों की प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी श्री राहुल कटरे, जिला वैज्ञानिक अधिकारी श्री प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

