टीकमगढ़। राष्ट्रीय सरपंच संघ द्वारा पूरे प्रदेश में ग्राम स्वराज अधिकार बचाओ यात्रा निकाली जा रही है इसी श्रृंखला में यह यात्रा 11 सितंबर से दतिया जिले में प्रारंभ की गई जो 12 सितंबर 2026 को टीकमगढ़ आई जहां अनंतपुरा में एक स्थानीय होटल में इस यात्रा का जिला टीकमगढ़ सरपंच संघ ने भव्य स्वागत किया और जिला स्तरीय एक सरपंच सम्मेलन कर यात्रा के बारे में सभी को अवगत कराया गया इस मौके पर जिले भर के सरपंच तथा राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिले के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर सम्मेलन के पश्चात एक प्रेस वार्ता का आयोजन सरपंच संघ ने किया जिसमें ग्राम स्वराज अधिकार बचाओ यात्रा के बारे में तमाम जानकारियां दीं गई कहा गया कि ग्राम स्वराज अधिकार में सरपंचों को अधिकार के मुताबिक अधिकार नहीं दिए जाते जबकि कहा कुछ और जाता है एवं किया कुछ और जाता है सरपंचों ने शासन प्रशासन में बैठे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर तमाम आरोप लगाए और कहा कि सरपंच अब इसका हक लेकर ही रहेंगे लड़ाई आर- पार की होगी चाहे कुछ भी हो जाए, राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर इस यात्रा में मुख्य रूप से सम्मिलित थे जिन्होंने पत्रकारों को इस यात्रा के बारे में तमाम जानकारी दी वही जिले भर के सरपंचों को भी अवगत कराया गया टीकमगढ़ जिले के सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला सहित सरपंच संघ के पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़, सरदार सिंह यादव, मानसिंह लोधी, जय राम राय, सोनू प्रवीण राय सहित जिले भर से सरपंच इस यात्रा में और सम्मेलन में सम्मिलित हुए टीकमगढ़ में यात्रा के सम्मेलन के पश्चात यह यात्रा छतरपुर के लिए रवाना हो गई बताया गया कि इस यात्रा का समापन भोपाल में किया जाएगा और वहीं पर सरपंच संघ एकजुट होकर इस अधिकार के तहत दिए गए अधिकारों को लेकर रहेगा।