प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का प्रारंभ 11 जनवरी से एवं आज मंगलवार 17 जनवरी को पुलिस ग्राउंड के वेलफेयर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह भी मंचासीन रहे । इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आज यातायात बढ़ने से सभी को संभल कर चलना है लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं सत्रह अट्ठारह साल के करीब था तब मैंने भी 120 की स्पीड से बाइक चलाई थी। आज जब मैं 34 साल का हो गया हूं तो समझ में आता है कि अगर जरा सी असावधानी होती तो कोई भी दुर्घटना घट सकती थी।
भगवान का शुक्र है कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। यातायात पुलिस द्वारा यातायात सप्ताह के अंतर्गत कई प्रतियोगिता रखी गई एवं विजेताओं को पुरस्कार दिये गये । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि एनसीसी के बच्चे हमेशा पुलिस के हर कार्यक्रम में आते हैं।
हमें ऐसा नहीं लगता है कि वह किसी और ऐसा प्रतीत होता है कि सब अपने बच्चे ही हैं। कमांडेंट एवं एनसीसी के बच्चों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने एनसीसी के बच्चों को इस तरह से अनुशासन में रखा। एनसीसी के बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर समाजसेवी राकेश फौजदार भाजपा नेता मनोहर बढ़ानी, पुलिस अधीक्षक डॉ. करन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा, यातायात प्रभारी आशीष पवार, एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान, डॉक्टर बसंत जोशी एवं पुलिस विभाग के पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

