प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /ABVP करेगी नर्मदापुरम जिले के विद्यार्थियों का 5 हजार की संख्या में जिला सम्मेलन सोमवार को। नर्मदापुरम जिले में विश्वविद्यालय हो से लेकर विभिन्न मांगों का करेंगे प्रस्ताव पारित।
इंद्रा चौक पर करेंगे आम सभा। पूरे नर्मदापुरम जिले से बसो से पहुँचेगे विद्यार्थी नर्मदापुरम। बता दे कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचीन भारतीय संस्कृति के उदान अवयवों व उनके वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलूओं के प्रसार तथा युवाओं, छात्र छात्राओं में नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्रवादी भावनाओं के विकास के उद्देश्य को लेकर चलने वाला एक अग्रगामी संगठन है, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक तथा समसामयिक मुद्दों को लेकर रचनात्मक या आंदोलनात्मक कार्यक्रमों द्वारा समाज को दिशा देने में अभाविप की भूमिका से सभी अवगत है। अभाविप के जिला संयोजक रूपेद्र साहू ने बताया कि अभाविप के इस वर्ष 75 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस निमित्त पूरे देश भर में प्रत्येक जिले में जिला छात्र उद्घोष के रूप में वृहद जिले के छात्रों का सम्मेलन होना है। जिसमें नर्मदापुरम जिले में सोमवार दिनांक 23 जनवरी को नर्मदा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में जिले के 5 हजार विद्यार्थी सहभाग करेंगे । प्रारंभ में उद्घाटन सत्र रहेगा, जिसके पश्चात नर्मदापुरम जिले में विश्वविद्यालय हो व नर्मदापुरम जिले के समस्त महाविद्यालयों का नाम महापुरुषों के नाम पर हो, कृषि महाविद्यालय आदि जैसी समस्याओं को लेकर प्रस्ताव पारित करेंगे। ततपचात् शहर में शोभा यात्रा निकाल कर इंद्रा चौराहे पर आम सभा के माध्यम से छात्र नेताओं के विभिन्न शैक्षणिक सामाजिक मुद्दों पर भाषण देने के बाद कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा । इस जिला सम्मेलन में मुख्य रूप से नर्मदापुरम प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं अभाविप प्रांत संगठन मंत्री रोहित दूबे और धर्मेन्द्र दांगी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य abvp) उपस्थित रहेंगे। यह जिला छात्र उदघोष नर्मदापुरम जिले के विद्यार्थियों हेतु त्यौहार के रूप में रहेगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

