प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (भोपाल) प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की रविवार 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में होने वाले पत्रकार पंचायत को लेकर अहम बैठक रखी गई। जिसमें भोपाल संभाग में पदस्थ पदाधिकारी नर्मदापुरम संभाग में पदस्थ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय हुआ कि पत्रकार पंचायत 21 मार्च 2023 को दोपहर 12:00 से भोपाल में होना सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचेगे लगभग 1000 पत्रकार। प्रेस मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पवैया ने कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए आज नहीं तो फिर कभी नहीं होगा। 11 सूत्री मांग जो सभी के हितों के लिए है। उनको लेकर एक बड़ा आयोजन मध्य प्रदेश में पहली बार ऐसा होगा कि 1000 पत्रकार एक मंच पर एक ही संगठन के होंगे यह सब जब संभव है। आप सभी लोग तैयारियों में लग जाए। इस अवसर पर प्रेस मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पवैया, प्रफुल्ल तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजू मेहरा प्रदेश अध्यक्ष, अरुण कश्यप प्रदेश प्रचारक, जितेंद्र व्यास संभागीय अध्यक्ष, कपिल शुक्ला संभागीय उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम, दिनेश बसेड़िया जिला उपाध्यक्ष, धीरज दुबे संभागीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।