टीकमगढ़। श्री हनुमंत हायर सेकेंडरी स्कूल, टीकमगढ़ में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी।
सुबह ध्वजारोहण और पुरस्कार वितरण
प्रातः 7.30 बजे संस्था के संस्थापक श्रीमान फूलचन्द्र रजक, नोटरी एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर ओजस्वी भाषण दिए। ग्रुप के हिसाब से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
राइन पैलेस में सजी सांस्कृतिक संध्या
शाम 5.00 बजे से राइन पैलेस में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राकेश गिरी एवं संस्थापक फूलचन्द्र रजक मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि ADPC शिक्षा विभाग शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष रिटायर्ड वरिष्ठ शिक्षक वीरेन्द्र चंसौरिया तथा स्पेशल गेस्ट के तौर पर HDFC बैंक मैनेजर एवं मीडिया रिपोर्टर आनंद दुबे शामिल हुए। अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
बच्चों ने सबसे पहले सरस्वती वंदना नृत्य प्रस्तुत किया, इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। छोटे बच्चों ने ‘हम छोटे-छोटे बच्चे, दाँत हमारे खट्टे’ और ‘जगन्नाथ चकानन’ गीत पर मनमोहक नृत्य किया। इसके बाद ‘निना बाधे लागेजइयो’, ‘महंगाई का है जमाना सईया जी जम के कमाना’ पर बच्चियों ने शानदार डांस किया। इस दौरान कव्वाली, चुनावी दंगल, सहभागिता नाटक, हास्य नाटक, ‘बढ़ते चलो’, ‘ऐ वतन आबाद रहे’, ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसी एक से बढ़कर एक देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गईं।
इस मौके पर अभिभावकगण, स्कूल प्राचार्य श्रीमती सरोज रजक सहित टीचर्स पूजा पाल, आयुषी जैन, पूर्वी जैन, गजाला अंजुम, नेहा, स्वाति, हारुन, रोहित, डी.के. सर, राहुल, नंदिनी, ज्योति, दीपक विदुआ, रानी परमार, करन, नीरज, शिवानी, प्रियंका, आजाद खान, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे। मंच का सफल संचालन अनुज घोष, निदा खान एवं नंदिनी कुशवाहा ने किया। अंत में सुशील सर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

