प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एनसीडी जिला चिकित्सालय परिसर में कैंसर शिविर का आयोजन 4 फरवरी शनिवार को किया जा रहा हैं। कैंसर जिला नोडल अधिकारी डॉ. डी किंगर ने बताया कि जिला चिकित्सालय के एनसीडी परिसर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कैंसर शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी प्रकार के कैंसर की जांच की जायेगी। साथ ही परामर्श भी दिया जाएगा। सभी नागरिकों से अपील है कि वह कैंसर शिविर में उपस्थिति हो अपनी जांच कराएं।

