प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / जिले में 5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा का आयोजन विधानसभावार किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने उक्त जानकारी देते हुए जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को अवगत कराया है, कि विकास यात्रा के सफल आयोजन के लिए जनपद पंचायत स्तर पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, यात्रा प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 4 फरवरी को बनखेड़ी में प्रात: 10 बजे से 10.45 बजे तक, पिपरिया में 11.30 बजे से 12.15 बजे तक, सोहागपुर में दोपहर 12.30 बजे से 1.15 बजे तक, माखननगर में दोपहर 2 बजे से 2.45 बजे तक, नर्मदापुरम में 3.15 बजेसे 4 बजे तक, केसला में 4.20 से शाम 5 बजे तक एवं जनपद पंचायत सिवनीमालवा में सांय 5.20 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पालिका/ नगर पंचायत के यात्रा प्रभारी एवं सहप्रभारी भी संबंधित जनपद पंचायत के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।