प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / नंदेश्वर महादेव नंद विहार कॉलोनी में प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिवस आचार्य नरेश परसाई द्वारा नंदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। भागीरथ मीना द्वारा बताया गया कि हमारे यहां भगवान महादेव जी, मां पार्वती, मां नर्मदा एवं श्री गणेश जी, की स्थापना हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओ द्वारा दर्शनलाभ एवं भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में कॉलोनी, वॉर्ड के शहर एवम शहर के बाहर के 1500 लोगों ने लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया। कपिल मीना एवम अर्जुन मीना ने बताया कार्यकर्म नर्मदापुरम के लोकप्रिय विधायक सीता शरण शर्मा द्वारा आरती की गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा , सुहागपुर विधायक विजय पाल सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, समाजसेवी अरुण शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे , विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव एवम बिट्टू भदोरिया, वार्ड 12 पार्षद पूजा अर्पित मालवीय एवं वार्ड 10 के पार्षद रिचा जित्तू तिवारी, पूर्व मंडी अध्यक्ष रामदास मीना, जनपद सदस्य रामेश्वर मीना, नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भूतपूर्व सहकारी समिति के अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, नर्मदापुरम मंडल के दोनों अध्यक्ष सागर शिवहरे, विकास नारोलिया मंडल, महामंत्री गोलू तिवारी, रोहित गौर, समर्थ चौरसिया एवं कॉलोनी के समस्त लोग उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

