प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / आज नर्मदा पुरम की मातृशक्तियो ने हरित मिलन किया, जिसमें सर्वप्रथम भारत माता की आरती की गई। खेलों के माध्यम से प्रकृती और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। बीजों से माताओं की गोद भरी गई ताकि प्रकृति को हरा भरा किया जा सके। भारतीय संस्कृति, सभ्यता, वेद पुराण, गीता, संस्कार आदि पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने भाग लिया। मातृशक्ति की आरती उतरकर उनका पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप एक पौधा दिया गया। मंच संचालन रेखा रतनानी ने किया।



