प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के तबादले किए। जिसमें थाना प्रभारी सिवनी मालवा जितेंद्र यादव को रक्षित केंद्र नर्मदा पुरम, थाना प्रभारी केसला कार्यवाहक निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला को थाना प्रभारी सिवनी मालवा, थाना प्रभारी यातायात नर्मदा पुरम आशीष पवार को थाना प्रभारी केसला, थाना प्रभारी डोलरिया कार्यवाहक निरीक्षक उमाशंकर यादव को थाना प्रभारी यातायात नर्मदापुरम, थाना पिपरिया उपनिरीक्षक नागेश वर्मा कों थाना प्रभारी डोलरिया, थाना प्रभारी रामपुर कार्यवाहक निरीक्षक रविंद्र पाराशर को रक्षित केंद्र नर्मदापुरम, थाना माखन नगर उप निरीक्षक खुमान सिंह को थाना प्रभारी रामपुर एवं रक्षित केंद्र नर्मदापुरम से उप निरीक्षक अरविंद बेले को थाना माखन नगर स्थानांतरित किया गया है।

