प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला 2023 अंतर्गत 4 फरवरी 2023 को प्रातः रामजी बाबा समाधि स्थल पर पूजन अर्चन कर एवं झंडा फहरा कर उसके उपरांत सूफी संत गोरी शाह दरगाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाने की रस्म हुई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, पार्षद नयना प्रमोद सोनी, पार्षद कंचन चौकसे, पार्षद रेखा यादव, पार्षद श्रीमती निर्मला राय, पार्षद प्रकाश गौर, अर्चना पुरोहित, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, पार्षद गण सहित नगरपालिका के आला अफसर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
इस दिन समाधि स्थल एवं अन्य जगह भंडारे में रखे जाते हैं। संत शिरोमणी श्री रामजी बाबा मेला 2023 के उद्घाटन दिनांक 04-02-2023 को सायं 07.00 बजे स्थानीय गुप्ता ग्राउण्ड संत शिरोमणी श्री रामजी बाबा मेला स्थल पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन् शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, विशिष्ट अतिथि आचार्य सोमेष परसाई ज्योतिषाचार्य, महंत सुन्दरदास महंत श्री रामजी बाबा समाधि, वृन्दावनदास महंत श्री रामजी बाबा समाधि एवं हाफिज अशफाक अली शहर काजी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

