प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / आज 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में सेठा अस्पताल द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में शासकीय शालाओं में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जुमेराती की छात्रा कुमारी मंतशा खान को विश्व कैंसर दिवस स्लोगन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा कुमारी मंतशा खान को पुरस्कार राशि 11 सो रुपए प्रदान की गई। कुमारी आरती गौर हिंदी शिक्षक के द्वारा छात्रा को मार्गदर्शन प्रदान किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। विजेता छात्रा को स्कूल प्राचार्य श्रीमती छाया भगत, स्कूल शिक्षक श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती कविता, श्रीमती भावना उपाध्याय एवं सभी शाला स्टाफ ने छात्रा को बहुत-बहुत बधाई दी।

