प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , पूर्व मुख्यमंत्री राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारी कांग्रेस जेपी धनोपिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया निर्देशानुसार खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मतीन खान , सहमति से कांग्रेस खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के पद पर इटारसी निवासी शंकरलाल परदेसी कों नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों एवं मित्रों कांग्रेसजनों जनों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।

