प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / पंडित अरविंद आचार्य के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा में सरदार नगर बुधनी जिला सीहोर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए नामकरण गोचरण एवं माखन चोरी गोवर्धन पूजा आदि चरित्रों का वर्णन किया गया।
आचार्य श्री ने बताया भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लेकर गौ सेवा की एवं संसार को गोबर ग्वाल के महत्व को बताया। भगवान ने माखन चोरी करके सभी ग्वालों को भी दूध खाने का अधिकार दिया। जो सेवा करते हैं, पहले उनको भी दूध खाने का अधिकार है। जो गाय की सेवा नहीं करता उसको भी दूध, मक्खन आदि का अधिकार नहीं है। माखन चोरी से यह संदेश भगवान ने दिया कथा में गोपी कृष्ण का संवाद बड़ा मनोरम ललित एवं आनंददायक रहा कल रुकमणी मंगल होगा।

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

