प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ कल दिनांक 5 फरवरी को रखी जाने वाली जिझौतिया ब्राह्मण समाज की बैठक स्थगित कर दी गई है। उक्त बैठक में बुजुर्गों का सम्मान, राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन की चर्चा एवं जिला युवा कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया जाना था। उक्त जानकारी देते हुए जिला महामंत्री अरुण दीक्षित एवं वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष शरण तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री रामजी बाबा मेला की वजह से उक्त बैठक स्थगित की गई है। आगामी बैठक दिनांक 12 फरवरी को लक्ष्मी नारायण दुबे के निवास स्थान ग्वालटोली में दोपहर 3:00 से रखी गई है। सभी सामाजिक बंधुओं से निवेदन किया कि उक्त बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का कष्ट करेंगे।

