प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / कोठी बाजार स्थित पीपल चौक पर चल रही लैब तकनीशियन संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज 23 वे दिन भी हड़ताल जारी रही। जिले के सभी तकनीशियनों ने हड़ताल प्रदर्शन किया। संघ के मीडिया प्रभारी अमृतलाल बागोरा ने बताया कि हड़ताल के 23 वे दिन भी सरकार एवं शासन की और से हमारी 13 सूत्रीय मांगों पर कोई चर्चा नहीं करने पर मध्यप्रदेश तकनीशियन संघ के समस्त जिलों से तकनीशियनों द्वारा दिनांक 6/1/23 को भोपाल पहुँचकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी हमारी मांगो को नही माना तो दिनांक 7/1/23 से आमरण अनशन किया जाएगा। आज जिले के सभी तकनीशियन हड़ताल स्थान पर उपस्थित रहे।

