प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /(इटारसी) श्री तारण तरण युवा परिषद इटारसी एवं मुस्कान थेरेपी सेन्टर के सयुक्त तत्वाधान में नगर के रहवासी के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए , दिनॉक 5/2/2023 को सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुस्कान थेरेपी सेन्टर न्यास कालोनी में किया जायेगा। जिसमें विभिन्न बीमारियो का थेरेपी के द्वारा इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी । इस हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञो से सलाह ले एवं स्वास्थ्य लाभ लेने कों बताया गया । उक्त जानकारी थेरेपी सेन्टर के प्रभारी मनीष ठाकुर एवं सेन्टर प्रभारी नितिन वर्मा एवं उर्मिला मेम के द्वारा दी गई है।

