प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू के उत्साहित विधार्थी भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम कार्यक्रम जम्बूरी मैदान भोपाल में शामिल हुए। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि सामाजिक कोर्स करने वाले सभी छात्र अपने अपने ग्राम या प्रयोगशाला में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।
साथ ही छात्रों को नेतृत्व क्षमता वृद्धि के गुण बताये गए और उन्हौने छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। सिलारी चौराहे पर खूबचंद रघुवंशी, अध्यक्ष पंचमढ़ी मंडल राजा पटेल, अध्यक्ष खापरखेड़ा मंडल प्रीतम पूर्विया के द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा समागम कार्यक्रम में संतोष नगपुरे ब्लाक समन्वयक जन अभियान परिषद् एवं यशवंत राजपूत, श्रीमति शिवानी स्वामी, प्रिंस बेलवंशी, परामर्शदाता ओमप्रकाश पटेल, छात्र प्रशांत पटेल, दुर्गेश गिरी गोस्वामी, गीता मेहरा, नसरीन खान, नीलिमा गढ़वाल सहित 65 छात्र छात्राएं शामिल हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

