प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /आज दिनांक 4/2/2023 दिन शनिवार को आर टी ओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान नेतृत्व में विशेष जांच दल द्वारा पचमढ़ी तथा पिपरिया मार्ग में सघन जांच अभियान चलाया गया । जांच में पाई गई अनफिट गाड़ियों पर चलानी कार्यवाही करते हुए 8 चालान से 10,500 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। आर टी ओ विभाग की यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। जांच दल में प्रमुख रूप से हिमांशु जैन, कमल मंडलोई , राकेश चौरे, गोलू मालवी आदि शामिल रहें।

