प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी के अवसर पर एनसीडी जिला चिकित्सालय परिसर में कैंसर शिविर आयोजित किया गया है। कैंसर जिला नोडल अधिकारी डॉ. डी किंगर ने बताया कि कैंसर शिविर में 62 नागरिकों की स्क्रीनिंग एवं उपचार परामर्श दिया । साथ ही 15 कैंसर पॉजीटिव मरीजों को डॉ. सुधीर विजयवर्गीय, सिविल सर्जन एक डॉ. राजेश माहेश्वरी द्वारा दवा किट वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. सुनील जैन आरएमओ, डॉ. रविंद्र गंगराड़े, डॉ. सुनीता कामले , सुनील साहू, रोशनी प्रजापति, कांता ठाकुर, योगिता सावरे, स्नेहलता मसीह सहित पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

