प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को नगर में सीठा कैंसर हॉस्पिटल द्वारा कैंसर जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें जागरूकता के लिए सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोग उत्साह के साथ एकत्र हुए एवं कैंसर को दूर भगाने के लिए संदेश देते हुए सेठानी घाट से शुरू करके बाजार की मुख्य मार्ग से होते हुए सत रस्ते पर पहुंचकर समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस आयोजन में सामाजिक संस्थाएं एवं जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए आकर्षण का केंद्र विवेक सागर ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी एवं अशोक ध्यानचंद ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी रहे। जिन्होंने कैंसर को दूर भगाने के लिए सभी विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मार्च का हिस्सा बने कैंसर के प्रति लोग जागरूक हो। इसके लिए एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने लोगों को लाइफ स्टाइल एवं रोजमर्रा की जिंदगी में जाने अनजाने में हम जो रसायन खा रहे हैं, वही कैंसर का रूप ले रहा है। पीयूष शर्मा प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष द्वारा भी कैंसर की जागरूकता पर प्रकाश डाला एवं पिटल के चेयरमैन डायरेक्टर डॉ. अतुल सेठा द्वारा आयोजित इस मार्च को सराहा गया एवं इस तरह के आयोजन आगे करते रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया और समाज को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
कैंसर हॉस्पिटल से मरीज अयोध्या प्रसाद राने ने बताया की उनके द्वारा कभी भी बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू का सेवन नहीं किया गया फिर भी उन्हें कैंसर एवं वे सभी लोगों जो कि उनके सामने बीड़ी सिगरेट गुटका पान खाते हैं,उनको हमेशा हिदायत देते हैं कि वह ऐसा ना करें। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि कैंसर कितना भयावह है और किस गति से आगे बढ़ रहा है। कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. योगेश जैन के द्वारा कैंसर के इलाज एवं जाचों के बारे में बताया गया सिगरेट, पान, तमाखू एवं शराब और अन्य प्रकार के न करने की सख्त हिदायत दी। डायरेक्टर विनय यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं हम कैंसर से डरेंगे नहीं, लड़ेंगे का नारा भी दिया गया। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में बीआरडी नर्सिंग कॉलेज सेंट जोसेफ नर्सिंग कॉलेज, भारतीय विद्या मंदिर नर्सिंग कॉलेज, होम साइंस कॉलेज एनसीसी एनएसएस जैसे संस्थानों का भी सहयोग मिला। अन्य सहयोगियों में अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रसन्ना हरने, डीएस डांगी, आलोक राजपूत, अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, रोहित गौर, लक्ष्मण सिंह बेस, भरत भदोरिया, कुश खंडेलवाल, डॉ. उमंग अग्रवाल, डॉ. श्री राम अग्रवाल, डॉ. कावरे, डॉ. रूची सक्सेना, डॉ. सुहासिनी गक्खर, डॉ.दिवाकर मिश्रा, डॉ. शिवम मिश्रा, दीपेश दुबे, अंबर सेठा, डॉक्टर शैलेंद्र नेमा, बसंत जोशी, पंकज वैद्य, आरती शर्मा अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षद गण मौजूद रहे। जिन संस्थाओं का सहयोग रहा उनमें नंदा जीवनदायिनी, डॉ. राजेश शर्मा, आई एम ए नर्मदापुरम आईडीए, नर्मदापुरम लायंस क्लब, नदापुरम लायंस क्लब, आयुष विवेकानंद युवा संस्था मां, नर्मदा सहयोग संस्था, आदर्श महिला क्लब वारियर्स, वेलफेयर सोसाइटी इनरव्हील क्लब जिला हॉकी संघ जिला फुटबॉल संघ योगा आयाम समिति भारत विकास परिषद अधिवक्ता संघ वनवासी कल्याण परिषद। सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य भी जागरूकता पैदल मार्च में शिरकत करते हुए नजर आए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

