प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा विश्वकर्मा मंदिर मालाखेड़ी से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल शानि मंदिर मालाखेड़ी तक पहुंची। कलश यात्रा के उपरांत भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों परिजनों ने विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। आज रविवार सुबह प्रातः 9:00 बजे से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। आज के दीप महायज्ञ में गायत्री परिवार के सभी वरिष्ठ परिजन एवं सहायक प्रमुख ट्रस्टी अनुराग मिश्रा, व्यवस्थापक यूके सिंह, ट्रस्टी राम कुमार सोनी, ओम प्रकाश गौर, सुरेश चंद्र सराठे, तुलसीराम बावरिया, प्यारेलाल बावरिया, संध्या मांगरोल, विनीता सोनी, वरुणा सिंह एवं सैकड़ों मातृशक्ति उपस्थित हुई। एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी चंद्रमोहन गौर आदि हजारों परिजन उपस्थित रहे।

