प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ प्रदेश के साथ-साथ जिले में 5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा का आयोजन विधानसभावार किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि, आधिकारी कर्मचारी द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही केंद्र एवं राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जायेगा।नर्मदापुरम अंतर्गत नगर पालिका नर्मदापुरम क्षेत्र में 5 फरवरी को विकास यात्रा निकाली जाएगी। नर्मदापुरम में विकास यात्रा प्रात: 9 बजे से चक्कर रोड रविदास मंदिर वार्ड क्रमांक 10 गणेशगंज से प्रारंभ होगी। यह यात्रा प्रात: 11 बजे वार्ड 11 जनकपुरी, दोपहर 1 बजे वार्ड 12 सदर बाजार, अपरान्ह 3 बजे वार्ड 16 मालाखेड़ी दक्षिणी, शाम 5 बजे वार्ड 17 सिविल लाइन, सांय 7 बजे वार्ड 18 हाउसिंग बोर्ड तक निकाली जाएगी।
*6 फरवरी को आयोजित होने वाली विकास यात्रा*
इसी तरह नर्मदापुरम अन्तर्गत नर्मदापुरम नगर में विकास यात्रा 6 फरवरी को प्रात: 9 बजे सेठानीघाट से प्रारंभ होकर वार्ड 1 शास्त्री वार्ड, प्रात: 11 बजे वार्ड 2 शनिचरा, दोपहर 1 बजे वार्ड 3 जगदीशपुरा, अपरान्ह 3 बजे वार्ड 6 रामगंज, शाम 5 बजे वार्ड 26 रेवागंज एवं शाम 7 बजे वार्ड 27 भीलपुरा तक निकाली जाएगी।

