प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / संत राम जी बाबा की ख्याति आज दूर दूर तक फैली हुई है। माघ पूर्णिमा पर रामजी बाबा की समाधि पर सुबह से ही प्रसाद चढ़ाने वालों की भीड़ लग गई। साथ ही आज कई भक्त लोग तुलादान भी करते हैं। यह रामजी बाबा के प्रति उनके भक्तों की अटूट श्रद्धा ही है। समाधि स्थल पर महिलाओं के प्रसाद चढ़ाने की अलग लाइन लगाई गई। बरसों से दो संतो की अनोखी दोस्ती की मिसाल बना है रामजी बाबा का मेला। मेले में सभी तरह की दुकानें लगती हैं। बच्चों के लिए झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधन भी रहते हैं।
आज रामजी बाबा समाधि स्थल पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है एवं रोड के दूसरी तरफ रामजी बाबा के भंडारा में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। वहीं दूसरी ओर हमारा देश पवित्र नदियों में स्नान का भी बड़ा महत्व होता है सुबह से ही सेठानी घाट सहित अन्य शहर के घाटों पर सुबह से ही आसपास क्षेत्र से श्रद्धालुओं की स्नान करने भीड़ लगी रही। बता दें कि माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करता है, इसलिए ऐसी मान्यता है कि पवित्र स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही रवि पुष्य नक्षत्र का भी योग बन रहा है। इसलिए इस योग को और भी शुभ माना गया है।


